Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा :बाइक के लिए विवाहिता की जहर खिलाकर कर दी हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 8, 2018

मधेपुरा :बाइक के लिए विवाहिता की जहर खिलाकर कर दी हत्या

@स्टालिन_अमर_अक्की #_कोशी क्षेत्रिये समाचार

अक्की/मधेपुरा। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता खुशबू की जहर पिलाकर हत्या कर दी। वहीं साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी। खुशबू के मायके वालों को उसकी तबियत खराब होने की सूचना मिली थी। जब वे लोग तुलसिया पहुंचे तो वहां उसका शव देखा। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के कठौतिया निवासी विंदेश्वरी दास की 22 वर्षीया पुत्री खुशबू देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व तुलसिया पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी कैलू दास के पुत्र प्रमोद दास के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। मृतका के परिजनों के मुताबिक कुछ माह से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा खुशबू को बाइक के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने इसकी सूचना कई बार मोबाइल पर दी थी, लेकिन गरीबी के कारण मांग की पूर्ति नहीं करने की वजह से उनके पति सहित सभी परिजन जहर पिलाकर हत्या कर दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उनके बहनोई प्रमोद दास ने मोबाइल पर खुशबू एकाएक बेहोश होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी परिवार जब तुलसिया पहुंचे तो खुशबू मृत पड़ी थी। ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को जलाने की तैयारी कर रहे थे। उन लोगों को देखकर सभी शव को छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना बिहारीगंज थाना में दिए जाने पर एसआइ रामधन उरांव, राजेन्द्र ¨सह पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रहीं है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि पीड़ित परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया जा सका है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।