Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 7, 2018

मधेपुरा।मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म

@स्टालिन_अमर_अक्की #_कोशी क्षेत्रिये समाचार
PRINCE RAJ:-
मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या एक मूकबधिर महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी होने के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह कर्पूरी चौक जाम कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मु. सोराब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सड़क जाम के दौरान लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा पीड़ित को उचित न्याय दिलाने के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया। घटना को लेकर थाना परिसर में भी लोगों की काफी भीड़ लगी रही। पीड़ित महिला के पुत्र ने बताया कि उनकी मूकबधिर है वह कुछ बोल और सुन नहीं पाती है। शनिवार की सायं उसकी मां घर में अकेली थी। वह किसी काम से बाहर गया था। जब वह लौटा तो घर के पास हो हल्ला हो रहा था। उसके बाद उसने घर से मु. सारोब को भागते देखा। वहीं आरोपी दादी के इलाज के लिए रखे 25 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपित मु. सोराब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करवायी जा रहीा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ये भी पढ़ें:-मधेपुरा। पैसे के बल पर चुनाव प्रभावित करने की हो रही कोशिश:अभाविप]