Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा :नाबालिग से विवाह करते दूल्हा सहित परिजन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 10, 2018

मधेपुरा :नाबालिग से विवाह करते दूल्हा सहित परिजन गिरफ्तार

@स्टालिन_अमर_अक्की #_कोशी क्षेत्रिये समाचार

प्रिंस/मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के नयानगर पंचायत अंतर्गत ¨सगापुर गांव के वार्ड संख्या छह में पुलिस ने बुधवार की रात्रि नाबालिग से विवाह कर रहे दूल्हा सहित मंडप से वर-वधू पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की को पुलिस हिरासत में थाना लाया गया।
जानकारी के अनुसार 13 साल की नबालिग लड़की के साथ 32 साल के युवक का विवाह रचाने की तैयारी की गई थी। पुलिस को देख मंडप पर से पंडित और शादी समारोह में भाग लेने आए लोग भाग खड़े हुए। मौके पर से पुलिस ने लड़की के पिता ¨सगापुर गांव निवासी ब्रह्मादेव महतो, पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी थाना क्षेत्र के नंदपुरी मुहल्ले के हाउस नंबर बी 3/396 का युवक (दूल्हा) दीपक कुमार, उसका पिता किशनलाल, माता पूनम देवी, चाची केला देवी को गिरफ्तार किया गया। जबकि शादी के लिए मध्यस्थता करने वाली लड़की की चाची रुकमणी देवी मौके से फरार हो गई। इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना में एसपी संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी। एसपी ने बताया कि बुधवार की रात्रि उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष को बाल विवाह होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। जहां विवाह के लिए टेंट और मंडप सजा पाया। पुलिस को घर के आंगन में बने मंडप पर शादी के लिए मंडप पर परिधान में नाबालिग लड़की व लड़का भी बैठा था। जहां पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया। जबकि लड़की के पिता, लड़का, लड़का के माता, पिता और चाची को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि लड़की के खरीद फरोख्त मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई में दारोगा संतलाल ¨सह, कामेश्वर पांडे, महिला पुलिस सबिता कुमारी शामिल थे। एसपी ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को पकड़ने का काम पुलिस कर ही रही है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने लिए भी पुलिस काम कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सीपी यादव, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुरेश राम, अयूब अंसारी, आरएन ¨सह, राम निवास ¨सह, एसके प्रसाद मौजूद थे।